- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Minor Girls Missing Case | Police Register FIR Against Accused
बठिंडा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिगों को भगा ले जाने के इल्जाम में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों
परसराम शहर से 11 वर्ष की बच्ची लापता पहला प्रकरण बठिंडा की थाना कैनाल कॉलोनी क्षेत्र से संबंधित है। परसराम शहर निवासी साहिल पुत्र लच्छमण दास ने 24 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में जानकारी दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी करीब 11 वर्षीय बेटी स्नेह लता को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया है। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने एफआईआर नंबर 372 दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के तहत केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
गांव के युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को ले जाने का इल्जाम दूसरा मामला जिले के थाना बालियांवाली इलाका के अंतर्गत आने वाले गांव नंदगढ़ कोटड़ा का है। यहां की निवासी वीरपाल कौर पत्नी सीता राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 नवंबर को ग्राम रामनिवास निवासी हरमन सिंह पुत्र बादल सिंह उसकी करीब 17 वर्षीय बेटी सलोचना को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बालियांवाली पुलिस ने 24 नवंबर को अभियुक्त हरमन सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 143 दर्ज की है। यह मामला भी BNS की धारा 137(2) और 87 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस छानबीन में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस अफसरों का कहना है कि दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा गहनता से छानबीन की जा रही है। लापता लड़कियों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







