फरीदकोट की केंद्रीय मॉडल जेल में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार रात जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में एक हेडफोन, तीन चार्जर और एक स्मार्ट वॉच भी शामिल है। इस प्रकरण में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने छह हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जेल परिसर में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत मंगलवार रात जेल कर्मियों की विभिन्न टीमों ने बैरकों की सघन तलाशी ली। इसी बीच छह हवालातियों के कब्जे से दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन, तीन कीपैड मोबाइल फोन, एक हेडफोन, तीन चार्जर और एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई। शिकायत के मुताबिक, बरामदगी के प्रकरण में अमृतसर निवासी मनप्रीत सिंह, फाजिल्का निवासी जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन, फरीदकोट निवासी पवन सिंह ढिलवां, फिरोजपुर निवासी जतिंदर सिंह, फाजिल्का निवासी चरणजीत सिंह और कोटकपूरा निवासी रणजीत सिंह को नामजद किया गया है। प्रोडक्शन वारंट पर लाकर होगी पूछताछ जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने जानकारी दी कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे पता लगाया जाएगा कि मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। छानबीन के बीच यदि अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फरीदकोट जेल में फिर मिले 5 मोबाइल फोन:सर्च ऑपरेशन में हेडफोन, 3 चार्जर और स्मार्ट वॉच भी बरामद; 6 हवालातियों पर केस दर्ज
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडल जेल में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार रात जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया।
EEditor
25 नव॰ 2026, 12:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






