- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Road Accident | Two Youth Died One Critical Near Talwandi Sabo
बठिंडा में सोमवार दोपहर पश्चात तलवंडी साबो-मौड़ रोड पर एक कार व मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर से दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के पश्चात बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
मानसा जिले के ग्राम धिंगड़ निवासी तीन युवक हीरो बाइक पर मौड़ रोड से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही स्विफ्ट कार के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के पश्चात घायलों को तलवंडी साबो के सिविल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु बठिंडा रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान ग्राम धिंगड़ निवासी हरजीत सिंह (24) और चन्नप्रीत सिंह (23) के रूप में हुई है। वहीं, जख्मी युवक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों युवक मानसा जिले के गांव धिंगड़ के रहने वाले थे। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







