- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Private School Admission 2027 28 Schedule | Apply Online
चंडीगढ़ के अनएडेड प्राइवेट रिकग्नाइज्ड स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु एंट्री लेवल कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक, सामान्य श्रेणी की सीटों हेतु आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी। अभिभावक 22 दिसंबर
खास बात यह है कि दाखिले हेतु आवेदन फॉर्म पूरी तरह निशुल्क मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने समस्त स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 दिसंबर 2026 से पहले अपने नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिले से जुड़ी पूरी सूचना सार्वजनिक करें।
इसमें कुल सीटों की संख्या, बच्चों की आयु सीमा, फीस स्ट्रक्चर, दाखिले के नियम, जरूरी दस्तावेज और ड्रॉ की तारीख शामिल होगी। इससे अभिभावकों को आवेदन से पहले दाखिले की सभी शर्तों की सूचना मिल सकेगी।
अभिभावकों को 12 फरवरी 2027 तक फीस जमा करानी होगी दाखिला प्रक्रिया के तहत स्कूलों को 18 जनवरी 2027 तक योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करनी होगी। इसके बाद 2 फरवरी 2027 तक चयनित बच्चों और वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। चयनित बच्चों के अभिभावकों को 12 फरवरी 2027 तक फीस जमा करानी होगी।
ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के दाखिले शामिल नहीं जिला शिक्षा अधिकारी (यूटी चंडीगढ़) ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे दाखिले को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य नियमों की जानकारी के लिए संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड देखते रहें। यह शेड्यूल ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी को छोड़कर सामान्य श्रेणी की सीटों हेतु जारी किया गया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







