जालंधर | शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा का शिअद और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई। उनके साथ ज्योति टंडन, रवि कुमार, तरसेम थापा, मनिंदर पाल सिंह गुंबर शामिल थे। पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने बताया कि पंजाब की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। दोनों पार्टियों का एक साथ आना पंजाब के विकास, खुशहाली और जनता की उम्मीदों से जुड़ा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब के हितों को प्राथमिकता देंगी और राज्य की बेहतरी हेतु ठोस नीतियां बनाने के साथ-साथ विकास का साझा रोडमैप तैयार करेंगी।
अकाली-भाजपा पंजाब के हितों को देंगी पहल : मनजीत
जालंधर | शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा का शिअद और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई।
EEditor
25 नव॰ 2026, 10:42 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






