लुधियाना| नगर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा प्रकरण में शेरपुर चौक स्थित सतगुरु प्रताप अस्पताल की पार्किंग से एक युवक की नई बलेनो कार चोरी हो गई। थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस के

बरनाला जिले के संघेड़ा (वार्ड नंबर-01, सुजा पट्टी) निवासी रणबीर सिंह (23) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 18 नवंबर को किसी काम से लुधियाना आया था। उसने अपनी सफेद रंग की बलेनो कार (नंबर PB19Y-9333, मॉडल 2026) को शेरपुर चौक स्थित सतगुरु प्रताप चिकित्सालय की पार्किंग में खड़ा किया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ वक्त बाद जब वह वापस पार्किंग में लौटा, तो वहां से उसकी कार गायब थी। उसने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके पश्चात उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए चिकित्सालय व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट