- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Court: Amritpal Singh Parole Plea Hearing | Latest News
दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हेतु अमृतपाल सिंह को आज राहत मिल सकती है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह की ओर से 20 से 22 नवंबर तक पैरोल देने की मांग की जाएगी। इसके लिए वकीलों का पैनल आज सोमवार को कोर्ट में याचिका दायर करेगा।
अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह अमृतसर जिले के ग्राम जल्लूपुर खेड़ा में रहती थीं। अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। दादी के निधन के पश्चात परिवार चाहता था कि अमृतपाल सिंह उनकी अंतिम रस्मों में शामिल हों। इसके लिए परिवार की ओर से अदालत में याचिका दायर कर पैरोल मांगी गई थी। कोर्ट ने 14 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे की हिरासत पैरोल की अनुमति दी, लेकिन अमृतपाल सिंह पंजाब नहीं पहुंच सके। अब उनके वकील आज फिर अदालत में याचिका दायर कर 20 से 22 नवंबर तक पैरोल देने की मांग करेंगे।
20 नवंबर को दादी का अंतिम संस्कार, 21 को अस्थियां चुगने की रस्म
मामले की पैरवी कर रह वकील रितुराज ने कहा कि अदालत में दायर की जाने वाली याचिका में 20, 21 और 22 नवंबर तक राहत देने की मांग की जाएगी। परिवार ने वकीलों को जानकारी दी है कि 20 नवंबर को अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 21 नवंबर को अस्थियां चुगने की रस्म होगी। वहीं, 22 नवंबर को अंतिम अरदास और भोग की रस्म रखी गई है।
परिवार चाहता है कि अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार और उनसे जुड़ी धार्मिक रस्मों में शामिल हो सकें। इसी को लेकर अदालत से तीन दिन की राहत मांगी जाएगी।
अमृतपाल की पैरोल पर आज अदालत में दायर होगी याचिका
अब इस मामले में अदालत के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर कोर्ट की ओर से पैरोल या अस्थायी राहत दी जाती है तो अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आकर अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
हालांकि, अभी तक उनकी पैरोल को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। वकीलों की ओर से याचिका दायर किए जाने के पश्चात अदालत इस पर सुनवाई करेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







