बठिंडा | माल रोड स्थित 6 मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग दूसरे दिन शनिवार को भी सील रही। पार्किंग बंद होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्किंग में वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलने पर लोगों ने बाहर फुटपाथ पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए। इससे पैदल राहगीरों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने करीब 97.79 लाख रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर शुक्रवार को पार्किंग को सील कर दिया था। ठेकेदार लगभग 14 महीने से निगम को निर्धारित किस्तों का भुगतान नहीं कर रहा था, जबकि इसी बीच पार्किंग से लोगों से शुल्क वसूला जा रहा था।
दूसरे दिन भी सील रही मल्टीलेवल पार्किंग, फुटपाथ पर खड़े हुए वाहन
बठिंडा | माल रोड स्थित 6 मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग दूसरे दिन शनिवार को भी सील रही। पार्किंग बंद होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
EEditor
29 नव॰ 2026, 08:06 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






