जालंधर | विश्व बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था एजूयूथ फाउंडेशन ने गुरु नानक मिशन नेत्रहीन आश्रम, सप्रोड़ में विशेष बच्चों के लिए चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़े करीब 105 बच्चों ने भाग लिया। आयोजकों ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। घटनास्थल पर बच्चों को जूस पैकेट, चिप्स, बिस्कुट और पैक्ड खाने-पीने की वस्तुएं वितरित की गईं। आयोजन के दौरान बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। एजूयूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. कंवर सरताज सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवा पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर मुकाम हासिल करने हेतु प्रोत्साहित करना है। यह भी बताया कि संस्था भविष्य में भी समाज सेवा और बच्चों की भलाई से जुड़े आयोजन आयोजित करेगी। इस अवसर पर प्रभ ढिल्लों, डॉ. अरुण कुमार, एडवोकेट दविंदर लुबाणा और युवी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एजूयूथ फाउंडेशन ने विशेष बच्चों संग मनाया विश्व बाल दिवस
जालंधर | विश्व बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था एजूयूथ फाउंडेशन ने गुरु नानक मिशन नेत्रहीन आश्रम, सप्रोड़ में विशेष बच्चों के लिए चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़े करीब 105 बच्चों ने भाग लिया।
EEditor
21 नव॰ 2026, 06:30 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाब
पंजाबकरिअर गाइडेंस आयोजन, 40 स्टूडेंट्स ने लिया भाग
11 घंटे पहले 1
पंजाब
पंजाब
पंजाबपारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य, संगीत की प्रस्तुतियां दीं
17 घंटे पहले 1
पंजाबसमाज में टेलीविजन की भूमिका और प्रभाव बताए
17 घंटे पहले 1
