- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Target Killing Plot Foiled | AGTF Punjab STF Haryana Arrest 4
फरीदकोट में थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसटीएफ हरियाणा के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन के बीच टारगेट किलिंग की एक बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्त
आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी,गांव पंजगराईं कलां निवासी सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा,गांव ढिलवां कलां निवासी मुस्ताक अली और हैप्पी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने चारों आरोपियों को गांव ढिलवां कलां के नजदीक से उस वक्त काबू किया, जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश बना रहे थे।
2 लोगों की हत्या की साजिश बना रहे थे
छानबीन में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर कोटकपूरा क्षेत्र में दो लोगों की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीमों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उनकी साजिश को नाकाम कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ उनके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







