शेयर मार्केट में शॉर्ट-टर्म निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने न्यू चंडीगढ़ निवासी भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70.19 लाख रुपए ठगे। ठगों ने पहले फेसबुक पर विज्ञापन दिखाकर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। फिर फर्जी ट

अब 4 पाइंट में जानिए आखिर कैसे बनाया ठगी का शिकार

फेसबुक विज्ञापन से व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचाया

विज्ञापनIn-Article Banner

पीड़ित ओम प्रकाश (68) ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना से कर्नल पद से रिटायर हैं। 31 अगस्त 2026 को वह मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान शेयर मार्केट में शॉर्ट-टर्म निवेश से मुनाफा कमाने का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए व्हाट्सएप लिंक के जरिए वह एक ग्रुप से जुड़ गए, जिसमें लगभग 150 सदस्य थे।

ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़ी जानकारियां और स्टॉक खरीदने के संदेश भेजे जाते थे। आरोपियों के कहने पर उन्होंने IISL NOXUS नाम की ऐप डाउनलोड की। उन्हें कहा गया कि उनका DMA अकाउंट खोला जा रहा है, जिसमें शेयर मार्केट से होने वाला मुनाफा जमा होगा। इसके लिए आरोपियों ने उनसे पैन कार्ड और आधार कार्ड भी ले लिया।

44 लाख लगाए, ऐप में 2.61 करोड़ का मुनाफा दिखा

पीड़ित को शुरुआत में पूरी प्रक्रिया सामान्य लगी और उन्हें आरोपियों पर शक नहीं हुआ। 2 सितंबर 2026 से उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में दिए जा रहे शेयर संबंधी सुझावों के आधार पर निवेश आरंभ कर दिया। 21 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 44 लाख रुपए जमा कर शेयर खरीदे।

इसके बाद फर्जी ऐप पर उनके DMA अकाउंट में लगभग 2 करोड़ 61 लाख 96 हजार रुपए का मुनाफा दिखाया गया। इतनी बड़ी रकम देखकर उन्हें लगा कि निवेश कामयाब रहा है। लेकिन जब उन्होंने आगे निवेश करने से मना कर दिया और अपनी रकम वापस मांगी, तो ठगों ने पैसे निकालने हेतु नई शर्त रख दी।

रकम निकालने हेतु 26.19 लाख ब्रोकर फीस मांगी

आरोपियों ने बताया कि मुनाफे की रकम निकालने हेतु 10% ब्रोकर फीस देनी होगी। इस हिसाब से 26 लाख 19 हजार 608 रुपए मांगे गए। पीड़ित ने यह रकम भी जमा करवा दी। उन्हें अपेक्षा थी कि फीस जमा होते ही उनका पैसा वापस मिल जाएगा।

परंतु रकम लौटाने के बजाय आरोपियों ने फिर नई मांग रख दी। उन्होंने बताया कि पहले जमा करवाई गई फीस कम है और 13 लाख रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इस बार पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने रकम जमा करवाने से इनकार कर दिया।

व्हाट्सएप पर बैंक खाते भेजते थे आरोपी

पीड़ित के मुताबिक, अभियुक्त हर बार व्हाट्सएप ग्रुप में बैंक खाते की जानकारी भेजते थे। वह उन्हीं खातों में शेयर खरीदने के नाम पर रकम जमा करवाते रहे। इस प्रकार आरोपियों ने निवेश और मुनाफे का झांसा देकर कुल 70 लाख 19 हजार 608 रुपए ठग लिए।

पीड़ित ने शिकायत में जानकारी दी कि अभियुक्त खुद को 'हेड लव चतुर्वेदी' और 'अदिति झावद' बताते थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट