जालंधर | पंजाब की रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एजीआई इंफ्रा लिमिटेड को फोर्ब्स की एशिया-पैसिफिक इलाका की 200 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है। एक अरब अमेरिकी डॉलर से कम सालाना आय वाली श्रेणी में एशिया की लगभग 19,000 कंपनियों में से इनका चयन हुआ, जिसमें भारत की 27 कंपनियां शामिल हैं। हांगकांग में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह को फोर्ब्स की ओर से सम्मानित किया गया। फर्म ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी निर्माण गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन और ग्राहकों के भरोसे को दिया है।