- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Prakash Parv Celebrated With Devotion At Gurudwara Singh Sabha Aman Nagar
श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिंह सभा, अमन शहर, पठानकोट चौक में श्रद्धा के साथ मनाया। भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। कीर्तनी जत्थों ने गुरु जी की महिमा का गुणगान करते गुरबाणी शबदों से संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर भी बांटा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के महान जीवन, उनकी शिक्षाओं और गुरुघर की महिमा के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज हेतु प्रेरणास्रोत है। इस मौके प्रमुख सेवादार रविंदर सिंह राणा, मनजिंदर सिंह, अविनाश सिंह खालसा, सतनाम सिंह बंसल, रणजीत सिंह राणा, कस्तूरी लाल, हरप्रीत सिंह उर्फ अकाल सिंह, दलजीत सिंह, त्रिपत जोत सिंह जोधा, हरविंदर सिंह भाटिया, बब्बू ठेकेदार, बीबी रणजीत कौर मन्नण, बीबी रुपिंदर कौर, मनजिंदर कौर, अमरजीत कौर, बीबी सिमरनजीत कौर और सोनिया समेत भारी संख्या में संगत मौजूद रही। प्रबंधक कमेटी ने संगत और सेवा करने वाले सेवादारों का सम्मान किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







