- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- A Woman And Her Partner Were Attacked After Entering Their Home Over A Dispute Regarding Dirty Water.
गांव जय सिंह वाला में घर के पास गंदा पानी छोड़ने को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। पानी बहाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने कथित तौर पर महिला के घर में घुसकर उस पर और उसके एक जानकार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें वे जख्मी हो गए। महिला की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर कौर निवासी ग्राम जय सिंह वाला ने जानकारी दी कि आरोपी उसके घर के पास गंदा पानी छोड़ते थे। वह इसका विरोध करती थी, जिस कारण आरोपियों के साथ उसकी रंजिश चल रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 7 नवंबर को अभियुक्त एकजुट होकर जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर आक्रमण कर दिया।
इसी बीच उसके जानकार मेला सिंह पुत्र लीला सिंह को भी निशाना बनाया गया और दोनों के साथ मारपीट की गई।







