- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana New DC Himanshu Agarwal Takes Charge | Punjab IAS Transfer News
लुधियाना के नए डिप्टी कमिश्नर (DC) हिमांशु अग्रवाल आज (11 नवंबर) दोपहर 3 बजे अपना कार्यभार संभालेंगे। पंजाब सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत मौजूदा DC हिमांशु जैन का तबादला पटियाला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह हिमांशु अग्रवाल को लुधियान
शीघ्र नवीन डी.सी हिमांशू अग्रवाल अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे।
2014 बैच के है हिमांशू अग्रवाल
2014 बैच के IAS अफसर हिमांशु अग्रवाल इससे पहले पटियाला के DC रह चुके हैं। वहीं, 2017 बैच के IAS अफसर हिमांशु जैन के कार्यकाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों की सुरक्षा मजबूत करने के साथ लाडोवाल में दुर्घटना संभावित स्थानों के सुधार, नेशनल हाईवे की सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने और एलिवेटेड रोड की सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
जानिए कौन है नवीन डी.सी हिमांशू अग्रवाल लुधियाना के नवीन डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल 2014 बैच के पंजाब कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 28वीं रैंक हासिल की थी।
प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट से MBBS की डिग्री हासिल की। वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं।
हिमांशु अग्रवाल इससे पहले अमृतसर में ADC (जनरल), मोहाली में ADC (डेवलपमेंट), होशियारपुर में SDM और गुरदासपुर, जालंधर व फाजिल्का में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
अप्रैल 2026 में उन्हें पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया था। अब पंजाब सरकार ने उनका तबादला लुधियाना कर दिया है।
उनके प्रशासनिक करियर में निर्वाचन प्रबंधन के लिए दो बार बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर का सम्मान और इन्वेस्ट पंजाब के तहत प्रदेश स्तरीय पुरस्कार भी शामिल हैं।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच उत्कृष्ट सेवाओं हेतु उन्हें सेना मुख्य की ओर से भी विशेष सम्मान दिया गया था।







