गुरदासपुर के तिब्बड़ी रोड स्थित जेएस टेंट हाउस में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से टेंट हाउस में रखा कीमती सामान जल गया। नुकसान लगभग डेढ़ लाख रुपए होने का अनुमान है।

आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई। आग और धुआं देखकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।

किराए पर ली गई दुकान

विज्ञापनIn-Article Banner

टेंट हाउस संचालक सुरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग फैल चुकी थी।

सुरिंदर सिंह के अनुसार, दुकान किराए पर ली हुई है। दुकान के मालिक ऊपर रहते हैं। आग लगने के पश्चात उन्हें नीचे लाने में मुश्किल हुई, परंतु उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शार्ट सर्किट होने की आशंका

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर