मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाईवे पर बुधवार रात को तेल टैंकर में आग लग गई। टैंकर की आग से दूसरी गाड़ियों तक पहुंच गई।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हादसे में 30 लोगों की जान चली गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

यह आग काहिरा को घेरने वाले रिंग रोड पर लगी। राहतकर्मी जलती कारों से लोगों को बाहर निकालते दिखे।

विज्ञापनIn-Article Banner

रिंग रोड पर कई कारों में फैली आग

रिंग रोड मिस्र की राजधानी काहिरा को घेरने वाला प्रमुख रास्ता है। आग कारों के बीच तेजी से फैलती दिखी।

मौके के वीडियो में दमकलकर्मी आग बुझाते नजर आए। राहतकर्मी जलती कारों से लोगों को बाहर निकाल रहे थे।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में घटनास्थल के पास सैकड़ों लोग जुट गए।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने एक वक्तव्य जारी कर पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।