- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- The Child Welfare Committee And The CWC Have Taken Serious Note Of The Incident In The Guru Bazaar Area.
सोशल मीडिया पर गुरु बाजार एरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चों को पीटकर उनसे जबरन बाल श्रम करवाया जा रहा है। इस घटना पर सीडब्ल्यूसी और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने कड़ा संज्ञान लिया है। कमेटी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर आरोपियों पर तत्काल सख्त लीगल एक्शन की मांग की है।
वायरल वीडियो से खुलासा हुआ है कि बच्चों से मजदूरी करवाने के इस काले कारोबार में दो लोग शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति का काम गरीब बच्चों को ढूंढकर लाना है, जबकि दूसरा गुरु बाजार में मासूमों के साथ मारपीट कर जबरन बाल श्रम करवाता है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अमृतसर के मेंबर एडवोकेट एमके शर्मा के नेतृत्व में इस घटना का नोटिस लिया गया है।
17 नवंबर को पुलिस कमिश्नर को भेजे गए पत्र में कमेटी ने थाना ई-डिवीजन के एसएचओ को भी अवगत करवाया है। शिकायत की एक कॉपी डीसी अमृतसर और पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को भी भेजी गई है। एडवोकेट एमके शर्मा ने जानकारी दी कि बाल श्रम करवाना गैर-जमानती अपराध है, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है।
मासूमों से जबरन काम करवाने वालों पर जेजे एक्ट 2015 की धारा 79 और चाइल्ड लेबर (प्रोहिबिशन एंड रेगुलेशन) एक्ट 1986 की धारा 14 के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसमें दोषी पाए जाने पर 5 वर्ष तक की कठोर सजा और एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।
14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी बिजनेस या प्रोसेस में काम पर रखना पूरी प्रकार बैन है, जबकि 14 से 18 साल तक के किशोरों को भी खतरनाक व्यवसायों में लगाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। कमेटी ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की अपील की है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







