अमृतसर | ह्यूमन राइट्स फोरम पंजाब की बैठक निरंकारी कॉलोनी में राष्ट्रीय समन्वयक गुरकीरत सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह खेरा की मौजूदगी में हुई। इसमें हरप्रभजीत कौर को महिला विंग की राष्ट्रीय चेयरपर्सन, बलविंदर सिंह सेखों को पंजाब सलाहकार समिति चेयरमैन, रचपाल सिंह रसीला को इंटेलेक्चुअल सेल चेयरमैन एवं मिंटू मेहरा को अमृतसर-1 ब्लॉक चेयरमैन नियुक्त कर नियुक्ति व पहचान पत्र सौंपे गए। डॉ. खेरा ने मौलिक अधिकारों की सूचना को आवश्यक बताया। डॉ. राम लाल ने जिला स्तर पर शिकायत प्रक्रिया व कुलजीत कौर ने जागरूकता सेमिनारों का महत्व कहा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।