- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Jalalabad Lottery Winners | Parveen Rani Shah Ji Agency Prize Money
जलालाबाद नगर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की किस्मत अचानक चमक उठी। तीनों ने लॉटरी में पांच-पांच लाख रुपए का इनाम जीता है। इनाम की जानकारी मिलते ही विजेता अपने परिजनों के साथ लॉटरी विक्रेता की दुकान पर पहुंचे। यहां ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा डाला गया
पहली बार टिकट खरीदा और बन गईं विजेता ग्राम सिमरेवाला निवासी परवीन रानी ने कहा कि उनके पिता पहले अनेक बार लॉटरी के टिकट खरीद चुके थे, परंतु कभी इनाम नहीं निकला। इसी वजह से पिता उन्हें टिकट खरीदने से मना करते थे। इसके बावजूद उन्होंने पहली बार जलालाबाद स्थित 'शाह जी लॉटरी एजेंसी' से टिकट खरीदा और पहली ही बार में 5 लाख रुपए की विजेता बन गईं।
काम से आए थे, लौटते वक्त खरीदा टिकट फरीदकोट के रहने वाले हरिवंश ने जानकारी दी कि वह किसी काम से जलालाबाद आए थे। वापस लौटते वक्त उन्होंने भी इसी एजेंसी से टिकट खरीदा, जिस पर उन्हें 5 लाख रुपए का इनाम लगा। वहीं, अरनीवाला की रहने वाली जसवीर कौर ने कहा कि वह जलालाबाद में अपनी रिश्तेदारी में आई थीं। इसी बीच उन्होंने '12 करोड़ दिवाली बंपर' का टिकट खरीदा, जिस पर उनका 5 लाख रुपए का इनाम निकला है।
ऐसे निकला तीनों का इनाम शाह जी लॉटरी एजेंसी के संचालक मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि जसवीर कौर के दिवाली बंपर टिकट नंबर 830278 पर सीधा 5 लाख रुपए का इनाम लगा है। वहीं, परवीन रानी और हरिवंश ने नागालैंड स्टेट लॉटरी (टिकट नंबर 62745) की 100 टिकटों की एक कॉपी आधी-आधी (50-50 टिकट) खरीदी थी। इस सीरीज पर 10-10 हजार रुपए के कुल 100 इनाम (कुल 10 लाख रुपए) निकले, जिसके चलते दोनों के हिस्से में 5-5 लाख रुपए आए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







