- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Theft Case: Love Marriage Couple House Vandalized | Police Probe
तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में लव मैरिज करने वाले युवक के घर का ताला तोड़कर तोड़फोड़ और चोरी करने का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, घर से 2 लाख 35 हजार रुपए और गहने भी ले गए है। पुलिस ने 7 लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
गोइंदवाल साहिब थाने में दी शिकायत में प्रताप सिंह निवासी निंम वाली घाटी ने बताया कि उनके बड़े बेटे अजय सिंह और किरणदीप कौर निवासी इब्राहिमवाल, जिला कपूरथला के बीच प्रेम रिश्ते थे। दोनों ने 29 सितंबर को शादी की थी।
घर का ताला तोड़कर घुसे लोग
प्रताप सिंह के अनुसार, उनकी भाभी बलजीत कौर ने फोन कर कहा कि लगभग 20-22 लोग उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वे खुद को किरणदीप कौर के भाई और रिश्तेदार बता रहे थे।
इल्जाम है कि उन्होंने घर के सामान में तोड़फोड़ की और परिवारतरनतारन को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत में बताया गया है कि लोग घर से गहने और 2 लाख 35 हजार रुपए नकद ले गए।
7 नामजद समेत 27 के खिलाफ केस दर्ज
डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह के बयान पर किरणदीप कौर के 2 भाइयों सुरजीत सिंह, घुक मेंबर के भतीजे विक्का, घुक, गोपी, रांझा और मिर्जा समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
डीएसपी ने कहा कि शिकायत में लगाए गए गहने और 2 लाख 35 हजार रुपए की चोरी के इल्जाम फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस द्वारा इस रिश्ते में तथ्यों की छानबीन और पुष्टि की जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







