- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Jalalabad Crime | Ramlila Chowk Abduction Attempt & Thug Arrest
रविवार रात को जलालाबाद में रामलीला चौक के नजदीक उस वक्त हंगामा हो गया, जब समाजसेवी जत्थेबंदी के सदस्यों ने एक थार गाड़ी को रोककर उसमें सवार युवकों को पिस्टल दिखाकर युवक का अपहरण कर ले जाते हुए पकड़ लिया। इल्जाम है कि युवक ग्राम गांव पीरे के से एक लड़के क
पिस्टल की नोक पर थार गाड़ी में अगवा करके ले जा रहे थे युवक
सरकार-ए-खालसा जत्थेबंदी के सेवादार सुखचैन सिंह रिंकू खालसा ने बताया कि वह एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे। इसी दौरान उनके साथी पंकज का फोन आया। पंकज ने बताया कि कुछ युवक एक लड़के को पिस्टल की नोक पर थार गाड़ी में अगवा करके ले जा रहे हैं। खबर मिलते ही वह अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रामलीला चौक के नजदीक थार गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद गाड़ी में मौजूद लड़के को सुरक्षित बाहर निकालकर आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, इसी बीच उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए।
आईफोन चोरी के शक में युवक को उठाने का इल्जाम
पीड़ित संदीप ने बताया कि वह ग्राम पीरे के का रहने वाला है। आरोप है कि उक्त युवक उसे जबरदस्ती ग्राम से उठाकर थार गाड़ी में ले आए थे। वहीं, संदीप के चचेरे भाई ने बताया कि थार चालक का आईफोन चोरी हो गया था। फोन चोरी करने का शक उसके भाई संदीप पर जताया जा रहा था। इसी शक के चलते अभियुक्त उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए।
संदीप के चचेरे भाई ने बताया कि जब उसे इस घटना के बारे में पता चला तो वह तेज रफ्तार बाइक पर थार गाड़ी का पीछा करते हुए जलालाबाद पहुंचा। इसके पश्चात रामलीला चौक के नजदीक समाजसेवी जत्थेबंदी के सदस्यों ने गाड़ी को रोक लिया और संदीप को छुड़वा लिया।
रमन के खिलाफ केस दर्ज, पिस्टल बरामद
सिटी थाना जलालाबाद के एसएचओ मोहित धवन ने कहा कि पुलिस के ध्यान में मामला आने के पश्चात कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रमन नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभियुक्त से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







