जालंधर ग्रामीण के नए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने पदभार संभालते ही जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली।

एसएसपी के निर्देश पर सिटी सर्विलांस प्लान के तहत जिले के प्रमुख रास्तों, संवेदनशील इलाकों और आने-जाने के रास्तों पर नाकाबंदी की गई। अलग-अलग थानों के प्रभारियों की अगुवाई में पुलिस टीमों ने यह अभियान चलाया।

थाना लांबड़ा का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापनIn-Article Banner

एसएसपी खख ने पुलिस थाना लांबड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के कामकाज, रिकॉर्ड, सुरक्षा इंतजाम और कर्मियों की तैनाती की पड़ताल की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से सतर्कता और पेशेवर तरीके से ड्यूटी करने को बताया। साथ ही, आम लोगों से विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी।

एसपी और डीएसपी स्तर के अफसरों ने भी 14 थानों का निरीक्षण किया। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) विनीत अहलावत ने नूरमहल, एसपी (हेडक्वार्टर) तेजबीर सिंह हुंदल ने लांबड़ा और एसपी (पीबीआई) गुरप्रीत सिंह गिल ने शाहकोट थाने की पड़ताल की।

यहां देखें फोटो…

डीएसपी ने भी लिया थानों का जायजा

डीएसपी (हेडक्वार्टर) कुलदीप सिंह ने गोराया, डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) लखविंदर सिंह ने लोहियां और मेहतपुर तथा डीएसपी (सी.ए.डब्ल्यू.) तरजिंदर सिंह ने भोगपुर थाने का निरीक्षण किया।

डीएसपी नरिंदर सिंह ने करतारपुर और मकसूदां, डीएसपी परमिंदर सिंह ने आदमपुर और पतारा, डीएसपी बिट्टन कुमार ने फिल्लौर और बिलगा एवं डीएसपी सरवण सिंह ने सिटी नकोदर और सदर नकोदर थानों की जांच की।

एसएसपी खख ने बताया कि लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए रात की गश्त, नाकाबंदी और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर