जालंधर के थाना भार्गव कैंप पुलिस ने कार के अंदर चद्दर में छिपाई शराब की 15 पेटियां पकड़ी। पुलिस की रेड से पहले ही अभियुक्त भाग गया। पुलिस ने कार को थाने ले जाकर अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना भार्गव कैंप के SHO ने बताया कि ASI अशोक कुमार पुलिस पार्टी के साथ माता रानी चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि चौक से थोड़ा आगे एक खाली प्लॉट में खड़ी कार (PB 08-2129) में शराब रखकर बेची जा रही है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अभियुक्त खिसक गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें से शराब बरामद हुई। इसमें पंजाब किंग व्हिस्की और ऑफिसर्स चॉइस मार्का की बोतलें शामिल हैं। आरोपी की पहचान की, अभी काबू नहीं आया पुलिस ने जानकारी दी कि पड़ताल में सामने आया है कि अभियुक्त का नाम लाडी है। जिस कार से शराब बरामद हुई है, वह भी उसी के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में अभियुक्त अभी काबू नहीं आया है। पुलिस ने आरोपी लाडी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है।