जालंधर के रामामंडी में देर रात 12 बजे के पश्चात सैलेड की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पास के रिहायशी एरिया में लोगों ने धुआं उठता देख तत्काल रामा मंडी पुलिस को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान आग से घिर चुकी थी। पानी की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। आसपास के लोगों और काउंसलर ने कहा कि दुकान मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि घटना जौहल अस्पताल के बिल्कुल पास बने सैंडी/सैलून की की है। ग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान और उसमें रखा सारा सामान जल गया। आग की लपटों की वजह से दुकान में लगा एसी, बाहर का बोर्ड और अंदर की छत तक क्षतिग्रस्त होकर गिरने लगी। पास की दुकानों को फायर ब्रिगेड ने बचाया, बिजली उपकरण बंद कराए घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानदारों को अपने बिजली के उपकरण व एमसीबी बंद करने के निर्देश दिए गए, ताकि आग आगे न फैल सके। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया और अंदर रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्र के पार्षद व अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। मोटे अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में दुकानदार का करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।