मोहाली के फेज-6 स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में दो बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर मनी ट्रांसफर और फोटोस्टेट दुकान से 40 हजार रुपए लूट लिए। अभियुक्त बुलेट मोटरसाइकिल पर आए थे। वारदात से पहले उन्होंने दुकान पर गूगल पे के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने के बदले नकदी लेने

गूगल पे से 10 हजार रुपए लेने का बनाया बहाना

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार रघुनाथ ने बताया कि 21 नवंबर की रात लगभग पौने 9 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त उनका बेटा किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह दुकान पर अकेले थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक पहुंचे। इनमें से एक ने गूगल पे के जरिए 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर बदले में नकद लेने की बात कही। रघुनाथ ने ट्रांजेक्शन करने से मना कर दिया तो दोनों युवक वहां से चले गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

15 मिनट बाद लौटे, शटर गिराकर पिस्तौल तानी

रघुनाथ के मुताबिक, करीब 15 मिनट पश्चात दोनों युवक फिर दुकान पर पहुंचे। एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल स्टार्ट करके बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर घुस गया। उसने अंदर आते ही दुकान का शटर नीचे गिरा दिया और रघुनाथ पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद गल्ले में रखी सारी नकदी देने की धमकी दी। जान का खतरा देखते हुए रघुनाथ ने गल्ले में रखे 40 हजार रुपए उसे दे दिए।

दारा स्टूडियो की तरफ फरार हुए आरोपी

नकदी लूटने के पश्चात आरोपी अपने साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर दारा स्टूडियो की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुकानदार के वक्तव्य दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान हेतु आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट