- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Sukhbir Badal Meets BJP Leaders In Jalandhar | Akali BJP Alliance News
जालंधर में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली-भाजपा नेताओं से मुलाकात की। वह यहां पर भाजपा नेता सर्बजीत सिंह मक्कड़ के घर पहुंचे। अकाली दल ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगरमियां तेज कर दी हैं। अक
इस दौरान सुखबीर बादल ने बताया कि बीते दिन उनका आयोजन अमृतसर में था, जिसके पश्चात वह रात में जालंधर पहुंचे और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं, नेतृत्व और भाजपा की वरिष्ठ लीडरशिप से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पंजाब में इस समय खुशी का माहौल है और यह गठबंधन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं एवं राज्य की जनता की अरदास का परिणाम है, जिसे परमात्मा ने स्वीकार किया है।
सुखबीर बोले-हमारा गठबंधन विरोधी ताकतों के खिलाफ सुखबीर बादल ने हाल ही में हुआ भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने इसे पंजाब की जनता का गठबंधन बताते हुए कहा कि यह विरोधी ताकतों के खिलाफ है। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर वे लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर जाकर उनसे संवाद और मुलाकात कर रहे हैं।







