जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मियों और सैनिटरी सुपरवाइजर्स ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को कर्मियों ने कामकाज ठप कर हड़ताल व विरोध प्रदर्शन किया। कर्मी नेताओं ने सरकार को दो-टूक चेताव

प्रदर्शन के बीच शहर निगम सैनिटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को अपने रोजमर्रा के काम और बुनियादी हक लेने के लिए भी सड़कों पर उतरकर धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। सेठी ने कहा कि 1196 कर्मियों की भर्ती का मामला अभी तक अधर में लटका हुआ है, जबकि दूसरी ओर सरकारी मशीनरी को कथित तौर पर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इससे नियमित और असली कर्मचारी काम से वंचित हो रहे हैं और फील्ड में किसी भी अनहोनी घटना की जिम्मेदारी तय करने वाला कोई नहीं है।

महंगाई भत्ता न मिलने से आर्थिक तंगी से गुजर रहे कर्मचारी

विज्ञापनIn-Article Banner

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के जनरल सचिव सन्नी सोहता ने प्रदेश सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल को करीब 10 से 12 मुलाजिम यूनियनों का सीधा समर्थन प्राप्त है। सोहता के अनुसार, कर्मियों का 19 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बकाया होने से प्रत्येक कर्मी को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त कच्चे कर्मियों को पक्का करने, 20,500 रुपए न्यूनतम वेतन लागू करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने जैसी प्रमुख मांगें भी लंबे वक्त से ठंडे बस्ते में पड़ी हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट