- Hindi News
- Local
- Himachal
- Mandi
- Mandi News | Heroin Seized Near Pungh Fourlane Bus Stop; Youth Arrested
मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने 26 ग्राम हेरोइन के साथ कपूरथला के युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान संदीप सिंह निवासी तहसील भुलत्थ, जिला कपूरथला के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
फोरलेन बस स्टॉप के पास की तलाशी
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को सुंदरनगर थाने की टीम पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास गश्त और यातायात चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने संदीप सिंह की तलाशी ली। तलाशी के बीच उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







