जालंधर में पंजाब सरकार की युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम और पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत रविवार को बल्टर्न पार्क से बाइक रैली निकाली गई। रैली में पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पंजाब को निगेटिव दिखाया। इस से किसी राज्य

अमिताभ बच्चन को लेकर कहा-किसी का पाइंटआउट करना सही नहीं कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अमिताभ बच्चन द्वारा थानों पर बम फेंकने संबंधी प्रश्न में पंजाब का नाम शामिल किए जाने पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि किसी प्रदेश को इस तरह पॉइंट आउट करना सही नहीं है। यदि राष्ट्र में अपराध की कोई समस्या है, तो उसे मिलकर समाप्त करना चाहिए, न कि टीवी पर किसी राज्य की छवि को नकारात्मक रूप से हाईलाइट किया जाए। अपनी टिकट पर बोले-मंत्रियों की सीटों पर फैसला पेंडिंग जालंधर की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर टिकटों की घोषणा और एक सीट पेंडिंग रहने के प्रश्न पर मंत्री मोहिंदर भगत ने साफ किया कि टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार है। अभी पंजाब के किसी भी मंत्री की टिकट घोषित नहीं हुई है और सभी मंत्रियों के साथ ही उनकी सीट पर भी निर्णय लिया जाएगा। वहीं, रॉबिन सांपला की मुख्यमंत्री से नजदीकियों पर उन्होंने बताया कि सीएम का लगाव पंजाब के हर बच्चे से है और लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात या मांग रखने का अधिकार है।

अब होशियारपुर जाएगी बाइक रैली मुहिम रैली में शामिल नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहाली से शुरू हुई बाइक रैली की ये मुहिम जालंधर के पश्चात अब होशियारपुर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बीते डेढ़ साल में पूरे पंजाब में 90 हजार से अधिक ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया गया है और सूबे में 95 प्रतिशत तक नशे पर नकेल कसी जा चुकी है। अमृतपाल पर कहा-पैरोल मांगना अधिकार, निर्णय कानून अनुसार मंत्री भगत ने अमृतपाल सिंह के प्रकरण में पैरोल की समय-सीमा को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि ये पूरी तरह कानून-व्यवस्था का विषय है। उन्होंने बताया कि पैरोल मांगना किसी का अधिकार हो सकता है, लेकिन कितने वक्त की अनुमति देनी है, यह तय करना कानून और प्रशासन का काम है, जिसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट