लुधियाना में मां को दवा दिलवाकर घर लौट रहे बेटे की आंखों के सामने ही उसकी मां की जान चली गई। ताजपुर रोड पर केंद्रीय जेल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर उल्टी दिशा में गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पहिये उसके सिर और छाती के ऊपर से गुजर गए। हादसे के पश्चात चालक ने ट्रक रोकने के बजाय भगाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।

बेटे ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और मौके से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। थाना डिविजन नंबर-7 की पुलिस ने अभियुक्त चालक को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

हादसे से पहले मां को दिलवाई दवा और सब्जी

पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन कुमार साहनी निवासी गुरु नानक नगर, ताजपुर रोड ने कहा कि 21 नवंबर को वह अपनी मां जूही देवी के साथ मोटरसाइकिल (PB10JD-9439) पर घर लौट रहा था। वह गिल रोड से मां को दवा दिलवाकर वापस आ रहा था। मार्ग में मां ने सब्जी भी खरीदी थी।

इसके बाद वह आराम से बाइक चलाते हुए ताजपुर रोड पर केंद्रीय जेल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे टाटा ट्रक (PB10GY-5867) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मां को गिरता देखता रह गया बेटा

अर्जुन के अनुसार, ट्रक की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी उसकी मां सड़क पर उल्टी दिशा में गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पहिये उनके सिर और छाती के ऊपर से गुजर गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। इल्जाम है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। उसने पीछा कर चालक को पकड़ लिया।

घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने का इल्जाम

मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और घटनास्थल पर उससे नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। उसने यह भी बताया कि हादसे के पश्चात घटनास्थल पर कोई एंबुलेंस या सहायता हेतु नहीं पहुंचा। पुलिस ने आरोपी शंकर सिंह पुत्र सरवण सिंह निवासी ग्राम सत्तोवाल, थाना मेहरबान को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 281, 324(4) और 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट