श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जालंधर नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और स्कूलों की छुट्टी को लेकर अनेक महत्वपूर्ण दिशा-निर

यह भव्य शहर कीर्तन श्री गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन द्वारा आयोजित किया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में इसकी शुरुआत मोहल्ला गोबिंदगढ़ से हुई। नगर कीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरने के बाद यह वापस गुरुद्वारा दीवान अस्थान में ही संपन्न होगा।

शहर कीर्तन के मदन फ्लोर मिल पहुंचने पर बेहद खास और मनमोहक नजारा देखने को मिला। इसी बीच सिख नौजवानों ने चौराहों पर तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों ने परेड के जरिए पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सलामी देकर सम्मान प्रकट किया। जिला मजिस्ट्रेट वरजीत वालिया ने विशेष आदेश जारी

विज्ञापनIn-Article Banner

धार्मिक भावनाओं और व्यवस्था को बनाए रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट वरजीत वालिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, 21 नवंबर शनिवार को नगर कीर्तन के रास्ता और धार्मिक स्थल के आसपास मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। सीपी ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया

इसके अतिरिक्त, डिप्टी कमिश्नर के आदेशानुसार शहर निगम सीमा के अंदर आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व कॉलेजों (स्टाफ सहित) में दोपहर 12 बजे के बाद आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही, संगत की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट