जालंधर | जनगणना-2027 को लेकर जिले में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों और शहरी इलाकों में डिजिटल वैन के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को जनगणना के महत्व, सूचना दर्ज करने की प्रक्रिया और स्व-गणना की सुविधा के बारे में अवगत कराया जा रहा है। सब-डिवीजन जालंधर-2 के ग्राम लांबड़ा, लल्लियां खुर्द, लल्लियां कलां और चिट्टी में डिजिटल जागरूकता वैन पहुंची। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की सुविधा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। स्व-गणना हेतु नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर घर बैठे अपने परिवार से संबंधित जरूरी विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसी क्रम में सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मकसूदां में शिविर में जनगणना और स्व-गणना प्रक्रिया की सूचना दी गई।