- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot City Railway Station | GRP Search Operation & PAIS App Check
ट्रेनों में लगातार बढ़ रही चोरी व छीना-झपटी की घटनाओं को देखते हुए जीआरपी पठानकोट ने सिटी रेलवे स्टेशन पर सर्च तथा जन-जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान जीआरपी कर्मचारियों और एंटी-सबोटाज टीम की संयुक्त अगुवाई में चलाया गया, जिसके दौरान जहां ट्रेनों के
अभियान के तहत टीम ने 4 के लगभग ट्रेनों के अंदर, स्टेशन के प्लेटफार्म, पार्सल कार्यालय, मोटरसाइकिल व टैक्सी स्टैंड, वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। चेकिंग के बीच संदिग्ध दिखाई देने वाले व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई, उनके पहचान पत्रों की जांच हुई और पीएआईएस ऐप के जरिए उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया।
संवेदनशील इलाका में सुरक्षा बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी
जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह सरां ने कहा कि पठानकोट पंजाब, हिमाचल राज्य और जम्मू-कश्मीर के संगम स्थल पर स्थित होने के कारण सामरिक व भौगोलिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में जान-माल की सुरक्षा व किसी अप्रिय घटना को वक्त रहते रोकने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान के बीच कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
वेंडरों, कुलियों, ऑटो चालकों और सफाईकर्मियों से सहयोग की अपील
थाना प्रभारी ने स्टेशन पर काम करने वाले वेंडरों, कुलियों, टैक्सी व ऑटो चालकों और सफाई कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार शरारती तत्व आरपीएफ और जिला पुलिस की निगरानी से बचकर निकलने में कामयाब हो जाते हैं, ऐसे में स्टेशन पर नियमित रूप से काम करने वालों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे या किसी अनजान व्यक्ति पर शक हो, तो उसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दी जाए ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके। सरां ने कहा कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा मात्र पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पुलिस और आम नागरिकों के तालमेल से ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।







