- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Worship Of Chhathi Mai Along With Kharna; Crowd In The Markets To Buy Materials For Tej Puja
लोक आस्था के 5 दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को ‘खरना’ संपन्न हुआ। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया है। इस घटनास्थल पर रामबाग, घी मंडी और हॉल गेट के अंदरूनी इलाकों में छठी मईया की पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदने हेतु श्रद्धालुओं और व्रतियों की भारी भीड़ सुबह से ही उमड़ी रही।
खरना के अनुष्ठान के साथ ही व्रतियों और उनके परिजनों ने महापर्व के प्रमुख अर्घ्य की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाजारों में बांस के सूप, दउरा, मिट्टी के दीये, गन्ना, नारियल, हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, सुथनी और विभिन्न मौसमी फलों की खरीदारी का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम को सभी व्रती अपने परिजनों के साथ गाजे-बाजे और सिर पर पूजा का दउरा लेकर जलाशयों, नदियों और कृत्रिम घाटों पर पहुंचेंगे। वहां विधि-विधान से छठी मईया की पूजा-अर्चना करने के पश्चात डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन व पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।
वहीं, अनेक जगहों पर टेंट भी लगाए गए हैं। रविवार शाम को संध्या अर्घ्य देने के पश्चात व्रती रातभर छठी मईया की आराधना करेंगे। उधर, किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु दुर्ग्याणा कमेटी की तरफ से हरीके पतन से दो गोताखोरों और एक किश्ती का इंतजाम किया गया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







