- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- AAP Faridkot News | Gagandeep Singh Dhaliwal Leads Akali Dal Defection
विधानसभा हलका फरीदकोट के गांव बुर्ज मस्ता में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती मिली है। शहर सुधार ट्रस्ट फरीदकोट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े भारी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का
अकाली नेताओं और मौजूदा पंचों ने थामा पार्टी का दामन
इसी बीच अकाली दल से जुड़े रहे जगदेव सिंह (जिन्होंने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था), मौजूदा पंच राजिंदर सिंह और सुखदेव सिंह सहित अन्य दलों के अनेक प्रमुख लोगों ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस राजनीतिक घटनाक्रम को गांव बुर्ज मस्ता में 'आप' के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है।
विकास की राजनीति से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग: धालीवाल
पार्टी में शामिल होने वाले समस्त नए सदस्यों का स्वागत करते हुए चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मिल रहा यह समर्थन स्पष्ट संकेत है कि लोग अब विकास और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।
धालीवाल ने समस्त नवीन साथियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और सभी मिलकर क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु काम करेंगे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







