- Hindi News
- Local
- Haryana
- Kurukshetra
- Kurukshetra Police Bust Punjab Drugs Racket | Chitta Suppliers Arrested
कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब से हरियाणा में ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के तरनतारन जिले से हरियाणा में ड्रग्स की सप्लाई करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना शाहाबाद के SHO सुरेंद्र सिद्धू के मुताबिक, दोनों आरोपी हरियाणा में अलग-अलग मामलों में एक करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग्स सप्लाई कर चुके हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अब तक 10 अभियुक्त पुलिस पकड़ चुकी हैं।
कार की तलाशी में मिली थी 23.74 ग्राम हेरोइन
इस प्रकरण की शुरुआत 12 सितंबर 2026 को हुई थी। उस दिन एंटी नारकोटिक सेल (ANC) की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने लाडवा-पिपली रोड पर नाकाबंदी कर कार (HR-05-AY-3454) से 23.74 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
कार में सवार साहिन जमाल और रवि कुमार निवासी जलूबी जिला अंबाला, हरप्रीत सिंह उर्फ अंकुश उर्फ चोटी निवासी शाहाबाद और राहुल कुमार निवासी नगला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया था।
पड़ताल आगे बढ़ी तो पंजाब तक पहुंचे तार
मामले की छानबीन के बीच पुलिस को पता चला कि पकड़े गए आरोपियों को ड्रग्स की सप्लाई पंजाब से की जा रही थी। इसके पश्चात पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश प्रारंभ की।
इसी कड़ी में थाना शाहाबाद पुलिस की टीम ने पंजाब के तरनतारन जिले के गुरपाल सिंह उर्फ बाबा धोहतिया और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त हरियाणा में अलग-अलग जगह लगभग आधा किलो चिट्टा सप्लाई कर चुके हैं।
हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया चिट्टा
SHO ने बताया कि पंजाब से ड्रग्स लाकर हरियाणा में इसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अभियुक्त पंजाब से ड्रग्स कहां से खरीदते थे और हरियाणा में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







