- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Ladowal Toll Plaza Theft | CCTV Video Shows Bike Riders Loot
लुधियाना के सबसे व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। टोल प्लाजा पर धीमी रफ्तार से गुजर रहे एक लोडेड छोटे हाथी (पिकअप) के पीछे से स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवक उत्तम देसी घी की पेटी उतारकर फरार हो गए।
12 सेकंड के वीडियो में क्या दिखा
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लाडोवाल टोल प्लाजा की लेन में वाहनों की कतार लगी हुई है। इसी दौरान एक सफेद रंग के छोटे हाथी के ठीक पीछे स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक आकर रुकते हैं। बाइक के पीछे बैठा युवक जिसने भूरे रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहनी है
आराम से नीचे उतरता है और चलते वाहन के पिछले हिस्से से पीले रंग की देसी घी की पेटी खींचकर उतार लेता है। उसका दूसरा साथी काले रंग की फुल-स्लीव शर्ट और जींस पहने बाइक स्टार्ट रखकर उसका इंतजार करता है।
पेटी उठाते ही युवक बाइक पर बैठता है और दोनों टोल प्लाजा के बीच से ही भीड़ का लाभ उठाकर रफूचक्कर हो जाते हैं। घटनास्थल पर मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
7600 रुपए की थी पेटी,फगवाड़ा और जालंधर जा रहा था माल
सूचना के अनुसार यह वारदात वीरवार दोपहर की है। पीड़ित पक्ष ने जानकारी दी कि छोटा हाथी उनके रिश्तेदार का है। गाड़ी में उत्तम देसी घी का माल लुधियाना में मेट्रो के पास स्थित एक गोदाम से लोड किया गया था। यह माल पहले फगवाड़ा और उसके बाद जालंधर में सप्लाई होना था। चोरी हुई एक पेटी में लगभग 10 से 15 किलो देसी घी था जिसकी कीमत लगभग 7,600 रुपए बताई जा रही है।
फतेहाबाद के बताए जा रहे आरोपी,सरपंच ने दिया सामान दिलाने का भरोसा
वारदात के पश्चात पीड़ित पक्ष लाडोवाल पुलिस के पास भी पहुंचा था। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि चोरी करने वाले युवक हार्डीज वर्ल्ड के पीछे स्थित ग्राम फतेहाबाद के रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार इस मामले में गांव के सरपंच से भी उनकी बात हुई है जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वे गांव आ जाएं वे उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलवा देंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







