- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Safe City Cameras Theft | Networking Equipment Stolen
लुधियाना में नगर की सुरक्षा हेतु लगाए गए सेफ सिटी कैमरे ही अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। चोरों ने इन कैमरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पिछले 5 दिनों में अलग-अलग इलाकों में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं।
दोनों मामलों में कैमरों के साथ लगे बैटरियों वाले बॉक्स को निशाना बनाया गया। एक जगह चोर कंट्रोल बॉक्स तोड़कर बैटरियां और नेटवर्किंग उपकरण चोरी कर ले गए, जबकि दूसरी जगह बैटरियों वाले बॉक्स ही चोरी कर लिए गए। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहली घटना: अरौड़ा कट पर बॉक्स तोड़कर सामान चोरी
पहली घटना दिन पहले सुबह थाना शिमलापुरी के क्षेत्र में शिमलापुरी स्थित अरौड़ा कट के पास सामने आई। यहां लगे सेफ सिटी कैमरों के कंट्रोल बॉक्स को तोड़कर चोर UPS की 6 बैटरियां, Cisco स्विच, पावर सप्लाई और Cisco राउटर चोरी कर ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में सीनियर कांस्टेबल गुरमुख सिंह था ने जानकारी दी कि वह PCR-27 बाइक पर सीनियर कांस्टेबल हरप्रीत सिंह के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। सुबह लगभग 6:15 बजे जब वे ईंटों वाले चौक से अरौड़ा कट लाइटों की तरफ पहुंचे तो कैमरों की बैटरियां रखने वाला बॉक्स टूटा हुआ मिला। पड़ताल करने पर उसमें से बैटरियां और नेटवर्किंग उपकरण गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दूसरी घटना: दुगरी फेज-2 में बैटरी बॉक्स चोरी
दूसरी घटना अब थाना दुगरी के इलाके में सामने आई है। यहां दुगरी फेज-2 की 22 फुट रोड पर सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए कैमरों के बैटरियों वाले बॉक्स अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस मामले में HFCL फर्म के मैनेजर सनी दियोल निवासी न्यू कॉलोनी, शामपुर, रूपनगर ने पुलिस को शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत उक्त क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के साथ लगे बैटरियों वाले बॉक्स किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर थाना दुगरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दोनों मामलों में BNS की धारा 303(2) के तहत केस
सेफ सिटी कैमरों के उपकरण चोरी होने के दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामलों की पड़ताल की जा रही है और चोरी हुए सामान और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







