- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Road Accident | Woman Killed After Truck Hits Bike Near Lohara
लुधियाना में देर शाम लोहारा पुल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रही मां की ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से मौके पर ही जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि महिला का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया।
डेंटल कॉलेज से घर लौट रहे थे मां-बेटा
मृतका के पति गुरमीत ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी हाउसवाइफ थीं। उनका बेटा फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा है। देर शाम बेटा अपनी मां के साथ बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज गया था। वहां बेटे ने अपने दांतों में तार (ब्रेसेस) डलवाई थी। उपचार के पश्चात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
लोहारा पुल के पास हुआ हादसा
जैसे ही मां-बेटा बाइक पर सवार होकर लोहारा पुल के पास पहुंचे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक संतुलन बिगड़ने या टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और पास से गुजर रहे ट्रक के पिछले टायर ने उनके सिर को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही महिला ने जान गंवा दी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति गुरमीत एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। दंपती के तीन बच्चे हैं दो बेटियां और एक बेटा। जिस बेटे के साथ मां हंसी-खुशी चिकित्सालय से लौट रही थी, उसी की आंखों के सामने मां की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।







