पंजाब में PCS मेन्स परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को लुधियाना में प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल के दिशा-निर्देशों पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता

भाजपा युवा मोर्चा ने PCS परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।

क्या है पूरा मामला

विज्ञापनIn-Article Banner

दरअसल, पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की ओर से PCS मेन्स परीक्षा-2025 का परिणाम 4 नवंबर को घोषित किया गया था। इसमें 331 पदों के मुकाबले 751 उम्मीदवारों को इंटरव्यू हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके पश्चात परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद आरंभ हो गया। अभ्यर्थियों ने परिणाम में गड़बड़ी और कुछ परीक्षा केंद्रों के कमरों से असामान्य संख्या में उम्मीदवारों के कामयाब होने के आरोप लगाए।

अभ्यर्थियों का दावा है कि कुछ परीक्षा कमरों में बैठे 24 उम्मीदवारों में से 10 से 11 उम्मीदवार इंटरव्यू हेतु कामयाब घोषित किए गए। वहीं, 86 उम्मीदवारों के रोल नंबर तीन से चार के समूह में लगातार आने पर भी प्रश्न उठाए गए। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर भी कामयाब उम्मीदवारों की सूची में होने का इल्जाम लगाया है।

इन आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा करवाने और चयन प्रक्रिया की CBI से छानबीन करवाने की मांग की है। दूसरी तरफ PPSC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बताया है कि परिणाम में कोई अनियमितता नहीं हुई। आयोग के अनुसार 3,959 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और 751 को इंटरव्यू हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। आयोग ने यह भी बताया कि किसी अनुपस्थित उम्मीदवार को कामयाब घोषित नहीं किया गया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर