पंजाब में पीसीएस परीक्षा को लेकर उठे विवाद ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस प्रकरण में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को फरीदकोट में भाजपा नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी प्रत्याशी का परीक्षा में कामयाब न होना पेपर

उन्होंने भाजपा नेताओं पर बिना ठोस तथ्यों के भ्रम फैलाने और झूठे आरोप लगाने का इल्जाम लगाया। संधवां की यह प्रतिक्रिया भाजपा नेता तरुण चुघ की ओर से पीसीएस परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचाने और परीक्षार्थियों की मांग पर सीबीआई छानबीन करवाने के दावे के पश्चात सामने आई है।

परीक्षाओं में कामयाबी और असफलता अनेक पहलुओं पर निर्भर करती है

विज्ञापनIn-Article Banner

स्पीकर ने अपनी बात के समर्थन में कोटकपूरा के एक युवक का उदाहरण देते हुए कहा कि इस युवक ने पीसीएस की संबंधित परीक्षा पास की है। इतना ही नहीं, वह इससे पहले भी 7 सरकारी नौकरियों से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुका है। उन्होंने बताया कि यह युवाओं की मेहनत, लगन और योग्यता का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी और असफलता अनेक पहलुओं पर निर्भर करती है। किसी एक या कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा पास न कर पाने को पेपर लीक होने का आधार बनाना उचित नहीं है। यदि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए ठोस तथ्य और प्रमाण सामने आने चाहिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ती है

संधवां ने कहा कि युवाओं को म। ऐसे में उनकी उपलब्धियों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाने के बजाय उनकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए बताया कि गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पड़ताल आवश्यक है। केवल राजनीतिक बयानबाजी से परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े करना लाखों मेहनतकश युवाओं के मनोबल को प्रभावित कर सकता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर