- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Police Night Domination | DCP Harpal Singh SSP Ankur Gupta Check
लुधियाना में बीती रात नगर और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने हेतु पुलिस की ओर से रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच DCP इन्वेस्टीगेशन हरपाल सिंह और SSP लुधियाना रूरल डा. अंकुर गुप्ता ने थाना सुधार में पहुंचकर नाइट डो
उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और नाकाबंदी, ERV और पेट्रोलिंग टीमों को ब्रीफ किया।
अफसरों ने पुलिस टीमों को रातभर प्रभावी चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रात के वक्त पुलिस की मौजूदगी मजबूत रहनी चाहिए और गश्त लगातार जारी रखी जाए।
DCP ने नाकाबंदियां की चैक
वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह समेत अन्य पुलिस अफसरों ने शहर के विभिन्न नाकाबंदी पॉइंटों पर अचानक पहुंचकर चेकिंग की। इसी बीच नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।
थानों में रजिस्ट्रर चैक किए। किन लोगों की शिकायतें पिछले 10 दिनों में आई है इसकी सूचना ली और कितनों की शिकायतों का हल हुआ है यह भी देखा गया।
पुलिस अधिकारियों ने नाकाबंदी के बीच चेकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से यह आदेश जारी किए है कि कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो फौरन उसे वेरीफाई करे। हर चौक और धार्मिक स्थलों के बाहर पैनी नजर रखे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







