लुधियाना| मोहल्ला बस्ती मनी सिंह क्षेत्र में एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट करने तथा बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने के इल्जाम में थाना दरेसी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमन, गोल्डी, राजा और एक अज्ञात

पुलिस ने समस्त आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गली नंबर-1 निवासी जतिंदर सिंह (42) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को वह अपने घर के बाहर खड़ा था और गुरमेल सिंह व गोल्डी से किसी विषय पर बात कर रहा था।

इसी दौरान अमन अपने एक अज्ञात साथी के साथ तेज रफ्तार एक्टिवा पर आया और उसकी मां को टक्कर मारने का प्रयास किया, जिससे एक्टिवा उसकी मां के पैर में जा लगी। इसके पश्चात आरोपियों ने जतिंदर के साथ मारपीट की, उसकी पगड़ी उतार दी और बालों से पकड़कर घसीटा।

विज्ञापनIn-Article Banner

पीड़ित के मुताबिक, 9 नवंबर की रात आरोपी अमन, राजा, गोल्डी और एक अन्य साथी घातक हथियारों से लैस होकर वाहनों पर सवार होकर आए और उस पर आक्रमण कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी मां गुरमीत कौर, पत्नी हरजिंदर कौर और मामा प्रितपाल सिंह बचाव हेतु आगे आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा।

इसी बीच अभियुक्त गोल्डी ने पीड़ित की मां गुरमीत कौर के गले से सोने की चेन छीन ली और समस्त आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना दरेसी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट