- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Havan Of Shri Shanidev Maharaj At Maa Baglamukhi Dham
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों ने श्री शनिदेव महाराज जी के निमित सामूहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ किया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान से पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गईं। धाम के संस्थापक तथा व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि गुरुवाणी की पंक्तियां ‘बिनु भागां सत्संगति न लभै, बिनु संगति मैल न उतरसी’ हमें जीवन का गहरा आध्यात्मिक संदेश देती हैं।
इसका भाव है कि सत्संग की प्राप्ति बड़े भाग्य से होती है और सत्संग के बिना मन में जमा विकारों की मैल दूर करना कठिन है। यहां श्वेता भारद्वाज, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, ऋषभ कालिया, अजीत कुमार, नरिंदर, राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, नवीन, प्रदीप, सुधीर, सुमीत, मनीष शर्मा, दानिश, रितु, गौरी केतन शर्मा, सौरभ, शंकर व संदीप उपस्थित थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







