मानसा नगर की नंगल कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह नारंग की मां प्रकाश देवी के कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। वारदात के बीच बदमाशों ने महिला को रास्ते में घेर लिया और अच

सामने से आए और अचानक झपट लीं बालियां

प्रकाश देवी ने बताया कि दोनों बाइक सवार अचानक उनके सामने आए और आक्रमण कर कानों से सोने की बालियां छीनकर भाग गए। उन्होंने शहर में लगातार हो रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर फिक्र जताई। उनका कहना है कि महिलाओं का घरों के बाहर बैठना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। बदमाश महिलाओं के गहने झपटकर फरार हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त दुकानों में भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं।पीड़िता प्रकाश देवी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह नारंग की मां हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापनIn-Article Banner

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना सिटी वन के प्रभारी सुखजीत सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक सवार आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट