मोगा जिले के कोठे जैतो खोसा चडिक में लाल लकीर वाली बिना नंबर की जमीन को लेकर हुए झगड़े में चाचा-भतीजा घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जगमेल सिंह और उनके चाचा सुखमंदर सिंह को सिविल चिकित्सालय मोगा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया।

गेहूं बोने की तैयारी करते वक्त किया हमला

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रकरण की जांच कर रहे थाना चडिक के सहायक थानेदार सरताज सिंह ने जानकारी दी कि जगमेल सिंह का कहना है कि ग्राम में लाल लकीर वाली बिना नंबर की जमीन पर लंबे वक्त से उनका कब्जा है। वह जमीन में गेहूं बोने की तैयारी कर रहे थे, तभी कथित हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आए थे हमलावर

जगमेल सिंह के अनुसार, अभियुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आए थे। पुलिस ने सरवन सिंह, मुख्तियार सिंह, बिक्कर सिंह और दविंदर सिंह, समस्त निवासी ग्राम जैतो खोसा कोठे चडिक, के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट