लुधियाना जिले में जगराओं के अखाड़ा ग्राम में नहर किनारे सोमवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बड़ी मात्रा में दवाइयां और इंजेक्शन फेंके जाने का मामला सामने आया है। नहर किनारे दवाइयों का ढेर देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बिखरी दवाइयों में बड़ी

घटनास्थल पर मिली दवाइयों में दर्द निवारक, ब्लड प्रेशर और एसिडिटी से संबंधित दवाइयों के अलावा कुछ प्रतिबंधित श्रेणी की दवाइयां होने की आशंका भी जताई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकतर दवाइयां साल 2023 और 2024 में ही एक्सपायर हो चुकी हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाइयों को नियमानुसार नष्ट करवाने के बजाय खुले में नहर किनारे किसने फेंक दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा फेंके जाने की आशंका

इस मामले में समाजसेवी सुख जगराओं ने आशंका जताई कि संभव है किसी मेडिकल स्टोर संचालक ने छापेमारी के डर से अपना दवाइयों का स्टॉक यहां लाकर फेंक दिया हो। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पता नहीं चल पाया कि दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इन्हें यहां किसने फेंका।

सुख जगराओं ने बताया कि नहर किनारे इस प्रकार दवाइयों और इंजेक्शनों का ढेर फेंकना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में इन दवाइयों का सेवन कर ले या कोई पशु इन्हें खा ले तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वहीं खुले में पड़े इस्तेमाल किए गए या असुरक्षित इंजेक्शनों से संक्रमण फैलने और लोगों के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है।

दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की कि प्रकरण की गंभीरता से छानबीन करवाई जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दवाइयों की पहचान करे और पता लगाए कि इनमें कोई प्रतिबंधित दवा तो शामिल नहीं है। साथ ही यह भी जांच हो कि इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां किस मेडिकल स्टोर या दवा सप्लायर से संबंधित हैं।

उन्होंने दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने और दवाइयों को सुरक्षित तरीके से उठवाकर नियमानुसार नष्ट करवाने की मांग की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट