जीरकपुर में टीसीएल कंपनी के गोदाम से 133 एलईडी टीवी चोरी करने के प्रकरण में मोहाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 42.14 लाख रुपये कीमत के 98 टीवी बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल चोरी का कैंटर भी बरामद कर लिया गया है

एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपुरा निवासी साहिल उर्फ सोनू (26), कुरुक्षेत्र निवासी दीपक (24) और बनूड़ निवासी रविंदर सिंह उर्फ बहादुर (32) के रूप में हुई है। साहिल और दीपक को 17 नवंबर को राजपुरा में भारत गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, रविंदर को बनूड़ स्थित उसकी कॉस्मेटिक दुकान से पकड़ा गया।

छुट्टियों में बंद गोदाम को बनाया निशाना

विज्ञापनIn-Article Banner

गोदाम कर्मी सुमित ने पुलिस को बताया कि छुट्टियों के चलते गोदाम 6 नवंबर को शाम लगभग 6:30 बजे बंद किया गया था।

10 नवंबर को सुबह 10:15 बजे जब मुलाजिम गोदाम पहुंचे तो उसका शटर टूटा हुआ था। पड़ताल करने पर पता चला कि अंदर रखे 133 एलईडी टीवी गायब थे। इसके बाद पुलिस ने 12 नवंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पहले कैंटर चुराया, फिर गोदाम से टीवी ले गए

पुलिस के अनुसार, साहिल, दीपक और मनजीत ने पहले जीरकपुर से एक कैंटर चोरी किया। इसके पश्चात इसी कैंटर में गोदाम से एलईडी टीवी भरकर ले गए।

चोरी के टीवी बेचने हेतु बनूड़ में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने वहां से 43 इंच के 98 टीवी बरामद किए। वारदात में इस्तेमाल चोरी का कैंटर मोहाली के सेक्टर-82 में लावारिस हालत में मिला।

दो अभियुक्त फरार, 35 टीवी की तलाश जारी

पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों मनजीत सिंह उर्फ मनी निवासी खरड़ और शलीन सिंगला निवासी पटियाला की तलाश कर रही है। चोरी हुए 133 टीवी में से 98 बरामद हो चुके हैं, जबकि बाकी 35 टीवी की बरामदगी होनी है।

पुलिस के मुताबिक, साहिल के खिलाफ पहले से चोरी के दो प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, दीपक ड्राई फ्रूट की दुकान में चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट