मोहाली पुलिस की CIA यूनिट ने हथियार लहराने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की पिस्तौल, एक .315 बोर का देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती ज

पुलिस के अनुसार, CIA यूनिट सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले अकाउंट पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक युवक हथियार लहराता दिखाई दिया। तकनीकी पड़ताल और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अकाउंट से जुड़े युवकों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

खरड़ के रहने वाले हैं दोनों अभियुक्त

विज्ञापनIn-Article Banner

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह पुत्र मनदीप सिंह निवासी मकान नंबर 2006, NRI कॉलोनी, रंधावा रोड, सिटी खरड़ और मिथुन उर्फ नलवा पुत्र ऋषि पाल निवासी छज्जूमाजरा, खरड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से .30 बोर की एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस, जबकि .315 बोर का एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त बुलेट मोटरसाइकिल नंबर PB65BE-8112 भी मिली है। छानबीन में पता चला कि यह मोटरसाइकिल 3 अक्टूबर 2026 को चोरी हुई थी।

चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल होने का संदेह

इस मामले में थाना सिटी खरड़ में 14 नवंबर 2026 को FIR नंबर 396 दर्ज की गई थी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303, 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों के चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने मध्य राज्य से हथियार किससे खरीदे और इस नेटवर्क में उनके साथ कौन-कौन शामिल है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट